शहडोल में किशोरी का अपहरण कर रेप:तिलक समारोह से फुसलाकर ले गए थे आरोपी; मामले में तीन गिरफ्तार




शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी का अपहरण कर रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर रेप किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान तीनों आरोपियों ने उसे जबरन अपनी स्कूटी पर बैठा लिया। वे उसे एक सुनसान जगह ले गए, जहां एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अन्य दो आरोपियों ने इस कृत्य में सहयोग किया। पीड़िता ने परिवार को घटना के बारे में बताया पीड़िता ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसे धमकाकर अपने कब्जे में रखा। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर पीड़िता ने अपने भाई को फोन पर घटना की जानकारी दी। जब पीड़िता का भाई मौके पर पहुंचा, तब तक सभी आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। इसके बाद पीड़िता ने अपने भाई और परिवार को पूरी घटना बताई। घटना के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ सोहागपुर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म की घटना एक आरोपी ने की थी, जबकि दो अन्य ने इसमें सहयोग किया था। इसी आधार पर तीनों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने गुरुवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सोहागपुर थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच एक महिला उप निरीक्षक कर रही हैं। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *