लुधियाना में सड़क दुर्घटना, युवक की मौत, दो घायल:अज्ञात वाहन मोटर साइकिल को टक्कर मारकर मौके से फरार, घायल सिविल अस्पताल में दाखिल




लुधियाना में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामला देर रात चंडीगढ़ रोड का है। तीन युवक मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे तो उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके शव को मॉर्चरी में रख दिया है जबकि दो घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान पंकज कुमार (28) के रूप में हुई है जो मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था और पिछले 10 वर्षों से लुधियाना में रह रहा था। पंकज अपने दो साथियों, विनोद और जय प्रकाश के साथ एक रोलिंग मिल में काम करता था। परिजनों के मुताबिक तीनों दोस्त काम के सिलसिले में बाहर गए थे और जब वे वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम मृतक के भाई दीपक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुँचे, लेकिन तब तक पंकज की स्थिति काफी नाजुक हो चुकी थी। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर सवार अन्य दो साथियों में से जय प्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है,जिन्हें बेहतर इलाज के लिए PGI (चंडीगढ़) रेफर किया गया है। विनोद को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार पंकज अभी अविवाहित था और अपने परिवार का सहारा था। उसके भाई दीपक ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। परिजनों की मांग है कि इलाके के CCTV कैमरों की जांच की जाए ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान हो सके। पुलिस जांच जारी मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों और वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *