जालंधर | डा. बीआर अंबेडकर चौक से आदर्श नगर चौक की तरफ नगर निगम ने सड़क बनाई है, मगर सीवरेज के मैनहोल का लेवल ठीक नहीं किया। अब सीवरेज मैनहोल से राहगीरों को खतरा है। फुटबॉल चौक पर सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। मैनहोल धंस गया है। इससे आगे कपूरथला चौक की तरफ इस रोड का निर्माणकार्य ठप है। निगम प्रशासन काम शुरू करके भूल गया है। नगर निगम इस सड़क की दोनों समस्याओं का हल करवाए। जो बाकी शहरों के चौराहे सुंदर बनाए गए हैं, उनका काम सराहनीय है। -विपिन कुमार, बस्ती नौ
Source link