सिटी रिपोर्टर|बेगूसराय मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भारद्वाज नगर वार्ड-41 मोहन एघु निवासी जयशंकर प्रसाद के घर में चोरी की घटना हुई। चोरों ने घर के तीन कमरों में घुसकर गोदरेज तोड़ दिया और करीब 2 लाख रुपये नकद, 60 ग्राम सोना, 100 ग्राम चांदी व जरूरी कागजात चुरा लिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।बढ़ते अपराध से लोगों में भय का माहौल है। डर के कारण लोग घर छोड़कर नहीं जा रहे हैं।
Source link