[ad_1]
डीग जिले के कामवन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोलखेड़ा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक नौक्षम चौधरी ने नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने गांव के समग्र विकास के लिए 1 करोड़ 11 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा भी की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह और ग्राम पंचायत के लोगों ने विधायक नौक्षम चौधरी का स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें फूलों की मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नौक्षम चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने गांवों में सड़क, पानी, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना अपनी प्राथमिकता बताया। विधायक ने आश्वासन दिया कि बोलखेड़ा गांव के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक नौक्षम चौधरी ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे गांव के विकास के लिए आवश्यक कार्यों के प्रस्ताव पंचायत के माध्यम से भेजें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि विकास कार्यों के लिए और धनराशि की आवश्यकता पड़ेगी तो उसे भी उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर विकास अधिकारी विजय जैन, पहाड़ी प्रधान प्रतिनिधि मुबींन, मस्तू सरपंच पाई, जिला मंत्री अली हुसैन, राजेश सरपंच, बलराम गुर्जर, शिवनारायण सरपंच, विजय वकील, महावीर सरपंच, निहाल मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि, पंचायत सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
[ad_2]
Source link