विधायक बोले- जनप्रतिनिधि का भाई मारा जाता है:आम जनता खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेगी; अनिल हत्याकांड में धरना दिया




भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नेता अशोक निनामा के भाई अनिल निनामा की निर्मम हत्या के मामले में गुरुवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घाटोल विधायक जयकृष्ण पटेल और जिलाध्यक्ष प्रभुलाल बुझ, हेमंत राणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थकों ने जिला कलेक्ट्री के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया। ​धरना स्थल बातचीत करते हुए विधायक जयकृष्ण पटेल ने कहा कि पुलिस ने अब तक केवल दो-तीन लोगों को ही हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी और एफआईआर में दर्ज अन्य नामजद लोग अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। पटेल ने कहा, यह घटना बेहद गंभीर हैं, अगर एक जनप्रतिनिधि का भाई इस तरह मारा जाता है और न्याय में देरी होती हैं तो आम जनता खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेगी। ​बीजेपी-कांग्रेस पर मिलीभगत का आरोप ​विधायक ने राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और बीजेपी के कुछ नेता आरोपियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका यह धरना जारी रहेगा। ​मामले की अब तक की स्थिति: ​एफआईआर: परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने कुल 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। ​गिरफ्तारी: पुलिस ने अब तक घटना के मुख्य आरोपी पति व उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है। ​फरार आरोपी: मामले में 2 नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। ​बीएपी नेताओं का कहना है कि उन्होंने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया था, जिसकी मियाद पूरी होने के बाद अब वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *