गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र में विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला के घर में अकेले होने का फायदा उठाकर जबरदस्ती घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, एसपी हितिका वासल के निर्देशन में जिले में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एएसपी मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और एसडीओपी विवेक अष्ठाना के नेतृत्व में बमोरी थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। घटना 15 मार्च की है। 25 वर्षीय विवाहिता ने 16 मार्च को बमोरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि घटना के समय उसके परिवार के सदस्य खेत पर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी विशाल अग्रवाल जबरदस्ती घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी टीआई दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। सूचना के आधार पर आरोपी विशाल पुत्र वंशी अग्रवाल (23), निवासी ग्राम विशनवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Source link