विश्व पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरे मंदिर रोड जालोर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। जिसे सहायक वन संरक्षक भंवर सिंह सोढा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ मुख्य समारोह का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंद किशोर राजोरा ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पृथ्वी संरक्षण के लिए दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयास अपनाने और विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर मेहनत करने की प्रेरणा दी। वन विभाग की ओर से चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बालक-बालिका वर्ग के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रेम सिंह, अजय कुमार गुप्ता, भरत गोयल, मंजू परमार, नितिन ठाकुर, भागीरथ सिंह, प्रवीण सिंह देवड़ा सहित वन विभाग के अधिकारी, मातृ शक्ति, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Source link