मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में हुए नाव हादसे से पहले के पंजाब के श्रद्धालुओं के 4 वीडियो सामने आए। जिनमें हादसे से ठीक पहले का मंजर साफ दिखाई दे रहा है। जिसमें श्रद्धालु भजन करते और नाव में कैपेसिटी से ज्यादा लोग बैठे दिख रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नाव में जरूरत से अधिक सवारियां बैठी थीं और किसी भी श्रद्धालु ने सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी। सभी लोग ‘राधे-राधे’ का जाप करते हुए भजन-कीर्तन कर रहे थे। ढोलक और मंजीरे की थाप पर भजन गाए जा रहे थे। एक युवक मंजीरा बजाते हुए भजन गा रहा है- नजर सांवरे लग न जाए कहीं…। अब तक इस हादसे में पंजाब के 13 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 3 लोग अब भी लापता हैं। रविवार को तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 250 लोगों की टीम ऑपरेशन में लगी हुई है। अब जांच का दायरा 14 किमी से बढ़ाकर 20 किमी कर दिया गया है। आज सुबह दो और शव मिले। इनकी पहचान पंजाब के दुगरी (लुधियाना) की डिंकी और जगराओं के ऋषभ शर्मा के रूप में हुई। प्रशासन के मुताबिक, शव फूलकर नदी के ऊपर आ गए थे। रस्सी बांधकर शवों को नाव में खींचा गया और बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों की पहचान की। डिंकी BA फाइनल ईयर की छात्रा थी। ऋषभ 12वीं पास था। पिता के काम में हाथ बंटाता था। जानिए चारों वीडियों में क्या दिख रहा
Source link