उदयपुर की सवीना थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। 11 दिन पहले वृद्धा की चेन छीनकर भागने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने 5 साथियों के साथ मिलकर शहर में 21 चेन स्नैचिंग की वारदातें कर चुके हैं। ये 5 आरोपी फरार हैं। थानाधिकारी गजवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि मामले में सूरजपोल हाल अंबामाता घाटी निवासी मुकेश खटीक और ब्यावर हाल दक्षिण विस्तार निवासी नरेन्द्र चौधरी उर्फ खुबी को गिरफ्तार किया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज खंगाली। जिसमें सामने आया कि एक बदमाश सड़क किनारे बाइक पर निगरानी करता रहा और दूसरे ने वारदात को अंजाम दिया। फिर दोनों गलियों से होकर फरार हो गए। 8 थानों में 21 चेन स्नैचिंग की वारदातें की
आरोपियों को पकड़ने में कॉन्स्टेबल जिग्नेश गुर्जर की मुख्य भूमिका रही। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने सूरजपोल, हिरणमगरी, प्रतापनगर, थानमंडी, गोवर्धन विलास, सुखेर, भूपालपुरा सहित सवीना थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की 21 वारदातें की हैं। इनमें आरोपियों के साथ बलीचा निवासी आकाश ओड, रेती स्टैंड निवासी उमेश उर्फ गुड्डू बावरी, चुंगीनाका निवासी मयंक राज भोई उर्फ गोलू, नेला निवासी सन्नी और बलीचा निवासी दादू वारदातों में शामिल थे। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। वॉक कर रही थी वृद्धा, गिराकर छीन भागे थे चेन
सेक्टर-14 के श्रीराम नगर निवासी सुंदरकांता भटनागर ने गत 10 अप्रैल को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि सुब 5 बजे वह नेला तालाब वॉक के लिए जा रही थीं। तभी रास्ते में सेजल वाटिका से पहले एक बदमाश उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। फिर गले में पहनी 2 तोला सोने की चेन छीनकर भाग गया। इससे उनके गले पर चोटें आईं। सूचना पर बेटा मौके पर पहुंचा और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।
Source link