शहर में गर्मी का बढ़ता स्तर, आम जनजीवन प्रभावित:दिन का पारा 40 डिग्री के हुआ पार, दिन के समय उमस से भी हुए परेशान




जोधपुर शहर में आज बादल छाए रहने की वजह से गर्मी का असर बढ़ गया। उमस बढ़ने की वजह से आम जन जीवन खासा प्रभावित रहा। जोधपुर में आज दोपहर की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल छाए रहने की वजह से हल्की उमस का असर भी नजर आया। वहीं दोपहर 1 बजे से लेकर 4 बजे के बीच में तेज गर्मी की वजह से सड़के भी सुनी नजर आई। बता दें कि बीते चार दिनों से मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ है और तेज गर्मी के चलते लोग खासे परेशान नजर आ रहे हैं।
गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए डायटिशियन ने भी हेल्थ को लेकर खास सलाह जारी की है। तले, भुने आइटम खाने के बजाय लिक्विड, फ्रूट ओर जूस पीने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए भी नींबू पानी, नारियल पानी पीने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *