शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में ग्राम टिगरिया के पास रविवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। पशु चिकित्सा एम्बुलेंस और बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया
घायल की पहचान सरसोदिया निवासी मुकेश के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे को लेकर अलग-अलग दावे
एम्बुलेंस चालक का कहना है कि उसने अचानक ब्रेक लगाए, जिसके कारण पीछे से आ रहा बाइक सवार उससे टकरा गया। वहीं घायल मुकेश का आरोप है कि एम्बुलेंस ने बिना संकेत दिए अचानक ब्रेक लगाए और टक्कर के बाद चालक मौके से चला गया। पुलिस कर रही जांच
हादसे में मुकेश के सिर और पैर में चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर घटना की पड़ताल की जा रही है।
Source link