शाहजहांपुर में किसान को गोली मारी:जमीन विवाद में फायरिंग, बदायूं से हायर सेंटर रेफर




शाहजहांपुर में एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया गया। बुधवार देर शाम हुई यह घटना जमीनी विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। गंभीर हालत में किसान को बदायूं जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल किसान की पहचान शाहजहांपुर के थाना कलान स्थित दारानगर गांव निवासी जयवीर (45) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, जयवीर देर शाम अपने खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और उन्हें कुचलने का प्रयास किया। जब जयवीर इस हमले से बच निकले, तो हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। एक गोली उनके सिर में जा लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। परिजन घायल जयवीर को पहले कस्बा उसावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बदायूं जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देर रात उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि गांव में कुछ लोगों के साथ तालाब पर कब्जे को लेकर जयवीर का विवाद चल रहा है। उन्हीं लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया है। जयवीर की पत्नी माला ने इस संबंध में समाधान दिवस और सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *