शिवपुरी में दो सड़क हादसों में 2 युवकों की मौत:मां-पत्नी गंभीर; शादी से लौटते समय एनएच-46 पर अलग-अलग टक्कर




शिवपुरी में शनिवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। इन घटनाओं में एक मृतक की मां और दूसरे की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है। खास बात यह है कि दोनों मृतक शादी समारोह से लौट रहे थे। पहली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कठमई तिराहा स्थित एनएच-46 पर रविवार रात करीब 12:30 बजे हुई। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बाइक चला रहे 25 वर्षीय अभिषेक परिहार की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मां रामबाई परिहार गंभीर रूप से घायल हो गईं। मां-बेटे सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के कांकर गांव में आयोजित शादी समारोह से अपने गांव बड़ौदी लौट रहे थे। दूसरा हादसा भी NH पर हुआ
वहीं, दूसरी घटना कोलारस थाना क्षेत्र में एनएच-46 पर गांधी पेट्रोल पंप के सामने रविवार रात करीब 8:15 बजे हुई। यहां बाइक सवार दंपती को सामने से गलत दिशा में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 38 वर्षीय अर्जुन रावत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी इकलेश रावत गंभीर रूप से घायल हो गईं। दंपती कुलवारा गांव के निवासी थे और म्याना के सुअखेड़ी गांव से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। घायल महिला के अनुसार, ट्रैक्टर ने गलत दिशा से आकर टक्कर मारी थी। दो अज्ञातों पर एफआईआर
कोतवाली और कोलारस थाना पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात वाहन ड्राइवरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रविवार को शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और फरार वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *