गुरुवार शाम शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में बदरवास-सढ़ रोड पर नरवाई जलाने के दौरान एक खेत में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और लगभग 25 बीघा क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय जानकारी के अनुसार, किसानों ने खेत में खड़ी नरवाई में आग लगाई थी। इसी दौरान अचानक तेज हवा चलने लगी, जिससे आग अनियंत्रित हो गई। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि उन्होंने खेतों के किनारे खड़े कई पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे जल गए। आग धीरे-धीरे आसपास के ग्रामीण इलाकों और घरों की ओर बढ़ने लगी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत अपने घरों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और साथ ही फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण पाने से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि अगर आग और फैलती तो कई ग्रामीण घर इसकी चपेट में आ सकते थे।
Source link