शिवहर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे पूरे दिन तेज धूप और उमस बनी रही। गर्मी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शहर के मुख्य चौक जीरो माइल, जहां आमतौर पर काफी भीड़ रहती है, आज वहां सन्नाटा पसरा रहा। लोग बिना किसी जरूरी काम के घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। गर्मी से जुड़ी 4 तस्वीरें… ठंडे पेय की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़
भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर गन्ने का जूस, शरबत और अन्य ठंडे पेय की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस दौरान अधिक से अधिक पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। इससे लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
Source link