सीकर की शेखावाटी यूनिवर्सिटी में 2 दिवसीय एनुअल फंक्शन ‘प्रत्युषा-2026’ का रंगारंग समापन हुआ। इस दौरान छात्र संगठन SFI से जुड़े स्टूडेंट्स ने नारेबाजी कर छात्रसंघ चुनाव बहाली और टीचिंग स्टाफ की स्थाई भर्ती की मांग की। एनुअल फंक्शन में हुए विभिन्न कंपटीशन के विनर्स को पुरस्कार दिए गए। इससे पहले VC डॉ. अनिल राॅय, रजिस्ट्रार श्वेता यादव, ओमप्रकाश शर्मा, सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंसी एडवाइजर डॉ. धनपत राम अग्रवाल, SBI के सेंट्रल डायरेक्टर धर्मेंद्र सिंह शेखावत, उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता व रिटायर्ड कर्नल देवानंद ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन डॉ. सुमित्रा गुप्ता ने किया। इस बार यूनिवर्सिटी का एनुअल फंक्शन “आत्मनिर्भर शेखावाटी संगम: विकसित भारत में युवाओं की भूमिका” थीम पर हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आए एजुकेशन, ट्रेड समेत विभिन्न फील्ड्स के एक्सपर्ट्स ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए VC डॉ. अनिल कुमार राय ने कहा कि ये प्रोग्राम शेखावाटी के डवलपमेंट का वैचारिक मंच है, जहां एक्सपीरिंस और यूथ पावर मिलकर फ्यूचर का रोडमैप तैयार कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य शेखावाटी के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। यूथ को जाॅब ओरिएंटेड नहीं होकर स्टार्ट अप्स शुरु करने की तरफ बढ़ना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं के सेल्फ इंडिपेंडेंट बनने से ही शेखावाटी आत्मनिर्भर बनेगा। शेखावाटी आत्मनिर्भर बनेगा तभी शेखावाटी सुरक्षित भी रहेगा, वरना पलायन बढ़ेगा। रजिस्ट्रार श्वेता यादव ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में रिटायर्ड प्राचार्य बनवारी लाल नेहरा को शिक्षा के क्षेत्र और समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। नेहरा ने 2 नौजवानो की पानी में डूबने से बचाकर जान बचाई थी। एनुअल फंक्शन में ‘प्रत्युषा.2026’ में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांस, सिंगिंग, स्पीच, ड्राॅइंग और रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास केंद्र, उद्यमिता केंद्र और प्रतिभा पोषण केंद्र का लोकार्पण किया। मंच संचालन डॉ. रेनु महलावत और डॉ. आरजू कुमारी ने किया।
Source link