श्योपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक महिला की मौत:विजयपुर के पास 24 लोग घायल, 4 ग्वालियर रेफर; साइकिल सवार को बचाने में हादसा




श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र में बुधवार को मेघपुरा गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर में करीब 25 लोग सवार थे, जो जारला से विजयपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। ट्रॉली के नीचे दबने से महिला की मौत हादसे के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से कई यात्री उसके नीचे दब गए। इस घटना में त्रिवेणी आदिवासी पत्नी श्रीपत आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई। अगरा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रॉली के नीचे से निकालकर विजयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चार गंभीर घायल, ग्वालियर रेफर देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। शेष घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम अभिषेक मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। ओवरलोडिंग और संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा अगरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ना सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक सवारियां बिठाने के कारण यह हादसा हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *