श्योपुर में महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष का विरोध:महिलाओं ने पुतला दहन कर जताया गुस्सा, पैदल मार्च निकाला




श्योपुर में बुधवार शाम को महिला आरक्षण बिल के विरोध में उतरे विपक्षी दलों के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। बीजेपी महिला मोर्चा और कई संगठनों की महिलाओं ने गोलम्बर से मुख्य चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान महिलाओं ने विपक्ष का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने कहा कि यह बिल महिलाओं को राजनीति में बराबर का हक देने के लिए लाया गया है, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध करके अपनी असलियत दिखा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल नहीं चाहते कि महिलाएं आगे बढ़ें, जबकि बीजेपी उन्हें मजबूत बनाने में जुटी है। बिल गिराने पर नाराजगी बीजेपी नेता ने कहा कि संसद में इस बिल के खिलाफ वोट डालकर इसे गिराना बहुत दुखद है। उन्होंने साफ कहा कि श्योपुर की सड़कों पर महिलाओं का यह गुस्सा बताता है कि वे अब अपने हक के लिए जागरूक हो चुकी हैं। महिलाएं अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं हैं। प्रदर्शन में शामिल ये पदाधिकारी इस विरोध प्रदर्शन में महिलाओं के साथ-साथ बीजेपी के कई नेता भी शामिल हुए। इनमें पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान, दुर्गालाल विजय, महावीर सिंह सिसौदिया और उमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि महिलाओं के अधिकारों की इस लड़ाई को वे आगे भी जारी रखेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *