श्रीगंगानगर में बदमाश-पुलिस के बीच मुठभेड़:पैर में गोली लगने से से घायल हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बदमाश, हॉस्पिटल में भारी पुलिस तैनात




श्रीगंगानगर में आज (गुरुवार) सुबह करीब 4 बजे सदर थाना पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक्टिव बदमाश बुरी तरह घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज शुरू होते ही अस्पताल परिसर में हलचल मच गई। जानकारी अनुसार पुलिस को बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। उसी आधार पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश को लग गई। पुलिस ने तुरंत उसे काबू में लिया और हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही जिला हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गई। पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ समेत आधा दर्जन डॉक्टर इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और घायल का इलाज शुरू कर दिया। सुरक्षा के लिहाज से हॉस्पिटल के चारों तरफ भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मुठभेड़ की खबर मिलते ही पुलिस SP हरी शंकर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घायल बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सहयोगी है। इससे पहले भी इस पर गोली चलाई जा चुकी है। पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *