श्रीसांवलियाजी मंदिर में 32.87 करोड़ रुपयों की हुई प्राप्ति:छठे राउंड में 54 लाख की हुई गिनती, अगली गणना शुक्रवार को होगी




मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया जी मंदिर की दानपेटी से निकली राशि की गणना गुरुवार को छठे राउंड में भी जारी रही। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को खोली गई भंडार दानपेटी की गिनती आज राजभोग आरती के बाद शुरू की गई, जो शाम तक लगातार चलती रही। इस छठे चरण में कुल 54 लाख 6 हजार 600 रुपए की राशि प्राप्त हुई। प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर मंडल की निगरानी में प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एडीएम और मंदिर मंडल की सीईओ प्रभा गौतम ने बताया कि अब तक कुल छह चरणों में गिनती हो चुकी है और कुल दानराशि 32 करोड़ 87 लाख 11 हजार 600 रुपए तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास को साफ तौर पर दर्शाता है। अब शेष राशि की गणना शुक्रवार, 24 अप्रैल को सातवें चरण में की जाएगी। भंडार खुलने के बाद इस तरह हुई गिनती



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *