संगरूर के करनवीर कनाडा में बने पायलट:डेढ़ साल कड़ी मेहनत कर पूरा किया सपना, सरपंच समेत अन्य लोगों ने दी बधाई




पंजाब के संगरूर जिले के संगतपुरा गांव के करनवीर सिंह चीमा ने कनाडा में पायलट का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। बता दे कि करनवीर सिंह चीमा, संदीप सिंह चीमा के पुत्र और एडवोकेट वरिंदर सिंह चीमा के पोते हैं। उनके परिवार का गांव के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। करनवीर के परदादा डॉ. मंगल सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता थे, जबकि उनके दादा वरिंदर चीमा गांव के पहले वकील बने थे। करनवीर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अकाल एकेडमी फतेहगढ़ से दसवीं तक और सीबा स्कूल लहरागागा से बारहवीं तक पूरी की। कड़ी मेहनत से पाया मुकाम कनाडा में अपनी पढ़ाई के दौरान, उन्होंने कड़ी मेहनत की और मात्र डेढ़ साल के रिकॉर्ड समय में पायलट बनने का अपना लक्ष्य हासिल किया। इस अवसर पर, सरपंच हरपाल सिंह, कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष करमजीत सिंह मंडेर, धर्मजीत सिंह मंडेर, पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह, ट्रक यूनियन लहरा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने उन्हे बधाई दी। बधाई देने वालों का लगा तांता इसके साथ ही सेवानिवृत्त लेक्चरर बलराज शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी चीमा परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि करनवीर की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *