खालसा साजना दिवस और बैसाखी के अवसर पर संगरूर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानकीआना साहिब में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माथा टेका। सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में संगत का भारी जनसमूह उमड़ पड़ा। इस पावन पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाए गए। रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया और गुरु चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। एक दूसरे को दी बैसाखी की शुभकामनाएं गुरुद्वारा परिसर में लंगर का भी विशेष प्रबंध किया गया था। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर छका और एक-दूसरे को बैसाखी तथा खालसा साजना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सरबत के भले की अरदास भी की गई। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए थे। इससे यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।
Source link