संगरूर में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:संविधान निर्माता को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, संविधान पालन का दिया संदेश




संगरूर जिले में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती देशभर में मनाई जा रही है। इसी क्रम में संगरूर के डीसी कॉम्प्लेक्स में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। संगरूर के डिप्टी कमिश्नर और पंजाब एससी कमीशन के सदस्य गुलजार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और सामाजिक समानता के लिए उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। डॉ. अंबेडकर के जीवन से सीख लेने की अपील एक वक्ता ने कहा कि हम आज जिन संवैधानिक पदों पर हैं, वह बाबा साहेब के योगदान का परिणाम है। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के नारे “पढ़ो, जुड़ो और संघर्ष करो” को अपनाने का आह्वान किया। वक्ता ने यह भी बताया कि बाबासाहेब ने हमें वोट का अधिकार और समानता का अवसर देकर देश के लोकतंत्र को मजबूत किया। डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को दी बधाई संगरूर के डिप्टी कमिश्नर ने भी इस अवसर पर सभी देशवासियों को अंबेडकर जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान पिछले 75 वर्षों से देश को सही दिशा में मार्गदर्शन कर रहा है। उन्होंने लोगों से संविधान का पालन करने और उसकी गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *