[ad_1]
संगरूर के बनारस बाग में लंबे समय से बंद पड़ा म्यूजियम अब जनता के लिए खोल दिया गया है। इसका उद्घाटन सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने विधायक नरिंदर कौर भारज की उपस्थिति में किया। यह म्यूजियम संगरूर की ऐतिहासिक विरासत और राजाओं से संबंधित पुरानी वस्तुओं को प्रदर्शित करता है। इसे संगरूर के समाजसेवियों के प्रयासों के बाद फिर से खोला गया है। उद्घाटन के अवसर पर सांसद मीत हेयर ने संगरूर के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह म्यूजियम लोगों को संगरूर की पुरानी सभ्यता से जोड़ेगा और बच्चों को विरासत से परिचित कराएगा। कम कीमत पर मिलेगा प्रवेश म्यूजियम के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह सोमवार और राज्य स्तरीय छुट्टियों को छोड़कर सभी दिन खुला रहेगा। प्रवेश शुल्क छोटे बच्चों के लिए 4 रुपए और वयस्कों के लिए दस रुपए निर्धारित किया गया है। महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर एक अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आम आदमी पार्टी (AAP) की नीतियों और महिला सशक्तिकरण पर बात की। उन्होंने दावा किया कि AAP ने पंजाब विधानसभा में महिलाओं को किसी अन्य पार्टी की तुलना में अधिक प्रतिनिधित्व दिया है। विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा मीत हेयर ने कहा कि AAP ने बिना किसी आरक्षण के बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा, जो अब विधानसभा में पार्टी का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने संगरूर की विधायक और अन्य महिला नेताओं का उदाहरण देते हुए कांग्रेस और अकाली दल जैसी विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। महिला सशक्तिकरण पर जोर मीत हेयर के अनुसार, पहले महिलाएं केवल पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण राजनीति में आती थीं, लेकिन AAP में वे अपनी अलग पहचान बना रही हैं। सीटों की संख्या में बढ़ोतरी के मुद्दे पर मीत हेयर ने कहा कि पार्टी चाहती है कि सीटें उसी अनुपात में बढ़ें।
[ad_2]
Source link