संगरूर में मुख्यमंत्री आवास पर अध्यापकों का प्रदर्शन:पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगों को लेकर रैली, बड़े आंदोलन की चेतावनी

[ad_1]


पंजाब में अध्यापकों और सरकार के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बड़ी संख्या में अध्यापकों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारी अध्यापकों ने घोषणा की कि जब तक उनकी मांगों पर कोई अधिसूचना जारी नहीं हो जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। यह विरोध प्रदर्शन डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट और अन्य संयुक्त अध्यापक मोर्चों के आह्वान पर आयोजित किया गया था। इसमें हजारों अध्यापक शामिल हुए, जिन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार उनकी जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। पुरानी पेंशन योजना बहाली और वेतन कटौती बंद करने की मांगh अध्यापकों की मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना, अनस्किल्ड अध्यापकों को नियमित करना और वेतन में कटौती बंद करना शामिल है। विभिन्न जिलों से आए अध्यापक नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि चुनाव के दौरान किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *