सतना में नरवाई की आग से कई घर-फसलें जलीं:रजरवार-माधवपुर में आधा दर्जन घर, फसलें राख; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम




सतना जिले में बुधवार दोपहर नरवाई की आग ने विकराल रूप ले लिया। खेतों से उठी लपटें रजरवार और माधवपुर गांवों के रिहायशी इलाकों तक पहुंच गईं, जिससे किसानों की फसलें और आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक हो गए। कोटर क्षेत्र के रजरवार गांव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। यहां रामलला सिंह की खलिहान में रखी गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। वहीं राजेंद्र सिंह का मकान और गृहस्थी का सामान भी आग की चपेट में आकर राख हो गया। देखिए तीन तस्वीरें… माधवपुर में भी फैली आग, ग्रामीणों में दहशत
माधवपुर के गोस्वामी मोहल्ले में भी आग तेजी से फैल गई, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा। आग की भयावहता से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने खुद पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण हालात काबू में नहीं आ सके। दमकल के देर से पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने सतना-सेमरिया मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि समय पर मदद मिलती तो इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था। मढ़ी गांव में भी नुकसान, घर और बाइक जली
बताया गया कि आग के पास ही समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन केंद्र स्थित है। यदि आग वहां तक पहुंच जाती, तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। नागौद क्षेत्र के मढ़ी गांव में भी नरवाई की आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। यहां लखनलाल दहिया के घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान, नगदी और एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *