1.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 7 बदमाश पकड़ाए:तस्करी कर रहे थे, भागलपुर में 8 हजार कैश भी बरामद




भागलपुर के SSP के निर्देश पर अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत मधुसूदनपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने 28 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की। उनके निशानदेही पर आगे कार्रवाई करते हुए अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से कुल 1.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। मामले को लेकर सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने आज प्रेस वार्ता आयोजित कर गिरफ्तारी की जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि SSP प्रमोद कुमार के निर्देश पर अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार विभिन्न इलाकों में कार्रवाई की जा रही है। 8,650 रुपये कैश भी जब्त गुप्त सूचना मिली थी कि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ-2 राकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम की ओर से छापेमारी के दौरान राहुल कुमार और शिशु कुमार को हिरासत में लिया गया। उनके पास से 28 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। कड़ी पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों के निशानदेही पर राजेश कुमार, चंदन कुमार, राहुल कुमार, धर्मवीर, चिंटू और बुध नारायण कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। सातों आरोपियों के पास से पुलिस ने 8,650 रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, 2 वजनी मशीन और 2 मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं।एसपी ने बताया कि इस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। इसमें अन्य किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *