समस्तीपुर मंडल कारा में 2 घंटे तक रेड:नई सरकार के गठन के बाद एक्शन; 251 पुलिसकर्मियों के साथ 58 अधिकारी पहुंचे, बैरक की सघन जांच




बिहार में नई सरकार बनते ही पुलिस एक्शन मोड में हैं। शुक्रवार की सुबह नालंदा, समस्तीपुर, औरंगाबाद, भोजपुर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों के जेल में एक साथ रेड पड़ी है। समस्तीपुर मंडल कारा में गुरुवार रात 10:15 बजे छापेमारी हुई है। जो रात के 12:00 बजे तक चली। एएसपी संजय पांडे के साथ सभी डीएसपी, पांच इंस्पेक्टर, 58 पुलिस पदाधिकारी और 251 पुलिसकर्मी पहुंचे। छापेमारी के समय जेल अधीक्षक बाहर थे। सूचना मिलते ही भागे-भागे जेल पहुंचे। इस दौरान बैरक की सघन तलाशी ली गई। बैरक से कुछ भी नहीं मिला छापेमारी के दौरान जेल के सभी बैरक, सभी वार्ड, सेल, महिला वार्ड की सघन जांच की गई। करीब 2 घंटे तक चली इस सघन जांच के बावजूद जेल में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि राज्य मुख्यालय के निर्देश पर यह छापेमारी की गई थी। छापेमारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि जेल में बंद कुख्यात बदमाश कुमोद ठाकुर समेत अन्य बदमाशों के वार्डों की तलाशी ली गई। महिला पुलिसकर्मियों ने महिला बंदियों की जांच की, लेकिन कुछ भी नहीं मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *