सलूंबर में जनगणना-2027 की तैयारी तेज:1 मई से पहला चरण, पेपरलेस होगी, मकान सूचीकरण भी मोबाइल ऐप से होगा




सलूम्बर में भारत की जनगणना-2027 की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। सलूम्बर पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रथम चरण का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना की नई तकनीक और प्रक्रिया से अवगत कराया गया। पहला चरण पूरी तरह डिजिटल उपजिला जनगणना अधिकारी और आर्थिक सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक शेल सिंह सोलंकी ने बताया कि इस बार जनगणना का पहला चरण पूरी तरह डिजिटल होगा। मकानों की सूचीकरण और गणना मोबाइल ऐप के माध्यम से की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ऐप इंस्टॉल करने से लेकर उसके उपयोग तक की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। प्रशिक्षण में पर्यवेक्षकों सिखाए गणना के तरीके प्रशिक्षण में पर्यवेक्षकों को स्तर पर सीमाओं के निर्धारण, भू-चिन्हों की पहचान और प्रगणकों को आवंटित क्षेत्रों में मकानों की सही गणना के तरीके सिखाए गए। परिवार के मुखिया से पूछे जाने वाले 34 महत्वपूर्ण प्रश्नों की भी जानकारी दी गई, ताकि डेटा संग्रहण में कोई त्रुटि न हो। राजस्थान में जनगणना-2027 का प्रथम चरण 1 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित होगा। इस चरण में दो प्रमुख प्रक्रियाएं शामिल हैं: स्व-गणना जो 1 मई से 15 मई 2026 तक चलेगी, और प्रगणकों द्वारा फील्ड कार्य जो 16 मई से 14 जून 2026 तक किया जाएगा। इस बार नागरिकों को ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा भी मिलेगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, प्रगणक और सुपरवाइजर तय समयावधि में घर-घर जाकर एकत्र किए गए डेटा का सत्यापन करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *