सलूंबर में साइकिल वितरण कार्यक्रम:भबराना स्कूल में 20 छात्राओं को मिलीं निशुल्क साइकिलें

[ad_1]


सलूम्बर के झल्लारा भाबराना ग्रामीण अंचल में गुरुवार को राजकीय स्कूल, भबराना में साइकिल वितरण हुआ। इसमें कक्षा 9 उत्तीर्ण कर चुकी 20 मेधावी छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने इस योजना को ग्रामीण बालिकाओं के लिए शिक्षा की राह आसान बनाने वाला बताया। साइकिल वितरण के समय छात्राओं में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रशासक, मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चौहान, वार्ड पंच अनार सिंह चौहान, मदन सिंह, नवल सिंह और निलेश कलाल सहित कई लोग उपस्थित रहे। विद्यालय स्टाफ, अभिभावक और ग्रामीण भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment