सवाई माधोपुर की गलियों में घूम रहा लेपर्ड:कुत्तों पर हमले की कोशिश की; लोग बोले- घर से बाहर निकलना मुश्किल हुआ




सवाई माधोपुर के पुराने शहर में फिर से लेपर्ड का मूवमेंट नजर आया है। डूंगर पाड़ा इलाके में आज लेपर्ड दिखाई दिया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसके बाद लोगों में दहशत है और उन्होंने वन विभाग से जल्दी लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ लेपर्ड
आज सुबह करीब 4 बजे का एक सीसीटीवी में लेपर्ड का मूवमेंट कैद हुआ है। इसमें शहर की गलियों में लेपर्ड बेखौफ घूमता नजर आ रहा है। यह घटना पुराने शहर के डूंगर पाड़ा की बताई जा रही है। यह मूवमेंट स्थानीय निवासी ओम प्रकाश खंगार के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। घर के बाहर बैठे कुत्तों पर हमले की कोशिश
वीडियो में देखा जा सकता है कि लेपर्ड घर के बाहर बैठे कुत्तों पर अचानक हमला करने की कोशिश करता है। हालांकि, कुत्तों के भौंकने और प्रतिक्रिया के कारण लेपर्ड घबरा जाता है और वहां से भाग निकलता है। लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। शहर के रिहायशी इलाकों में लेपर्ड की मौजूदगी को लेकर वन विभाग को कई बार बताया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में भय का माहौल है और रात के समय घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। पहले पिंजरा लगाकर पकड़ा था लेपर्ड
स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए और किसी प्रकार की जनहानि होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। बता दें कि इससे पहले वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाकर एक दो लेपर्ड को पकड़ा भी जा चुका है, लेकिन फिर से लेपर्ड के मूवमेंट से लोगों में भय का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *