सवाई माधोपुर के पुराने शहर में आधी रात तक बिजली गुल रही थी। जिसे लेकर जिला कलेक्टर कानाराम ने नाराजगी जाहिर की है। कलेक्टर ने बिजली निगम के अधिकारियों चेतावनी देते हुए कहा है कि गर्मियों में बिजली सप्लाई में लापरवाही नहीं बरती जाए, वरना बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर कानाराम ने बिजली निगम के अधिकारियों यह चेतावनी सोमवार को आयोजित विभागवार समीक्षा बैठक के दौरान दी। बिजली कटौती पर नाराज दिखे कलेक्टर मूलभूत सुविधाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर कानाराम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण सेवा केंद्र में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, सड़क सहित ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता अभियान’ एवं मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा- आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल संकट वाले इलाकों को चिन्हित कर वहां निर्बाध जल आपूर्ति, सभी प्याऊ की मरम्मत कराकर राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव रखने के निर्देश उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए एसई ए.के. बुजैटिया को अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने, विद्युत समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए कंट्रोल रूम 07462-222424, 9413383132 को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा-सप्ताह में एक दिन निरीक्षण कर अधिक ट्रिपिंग वाले क्षेत्रों का प्राथमिकता से समाधान करें। उन्होंने सवाई माधोपुर शहर सहित लटिया नाले के बहाव क्षेत्र में आने वाले बिजली पोल व ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट कर मानसून के दौरान आमजन को निर्बाध बिजली, पानी एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को अभी से ठोस कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हेल्थ डिपार्टमेंट की समीक्षा के दौरान सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी को सभी सीएचसी पर हीटवेव वार्ड स्थापित करने, एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर एवं आवश्यक संसाधनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Source link