सहरसा में एक 5 महीने की गर्भवती महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। सोमवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी मिली है। मृतका की पहचान जमालनगर पंचायत के प्रियनगर गांव निवासी रोहित कुमार की पत्नी काजल कुमारी (26) के रूप में हुई है। रोहित गांव में निजी प्रैक्टिस कंपाउंडर का काम करता है। घटना सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में हुई। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पत्नी काजल को घर से बाहर निकलने पर डांटा था पुलिस को दिए बयान में पति रोहित कुमार ने बताया कि रविवार शाम को उसने अपनी गर्भवती पत्नी काजल को घर से बाहर निकलने पर डांटा था, जिसके बाद काजल नाराज हो गई थी। किसी मरीज की तबीयत खराब होने का फोन आया रोहित के अनुसार, रात करीब 10 बजे उसे किसी मरीज की तबीयत खराब होने का फोन आया और वह कंपाउंडिंग के काम से घर से निकल गया। लगभग एक घंटे बाद जब वह घर लौटा, तो उसने देखा कि काजल ने बांस के बल्ले से गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। काजल दो बच्चों की मां थी एक इसमें एक 5 साल का बेटा और दूसरा 3 साल का बेटा शामिल है। आसपास के लोगों ने बताया की पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता ही रहता था। इस बार काजल ने अपनी जान दे दी है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि सोमवार की सुबह 6:00 बजे बनमा ईटहरी थाना को सूचना मिली कि प्रियनगर की रहने वाले रोहित कुमार की पत्नी 26 वर्षीय काजल कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे है और डेढ़बाड़ी को कब्जे में लिया गया है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। वैज्ञानिक अनुसंधान भी किया जा रहा है। अगर इस मामले में किसी की भी संलिप्त पाई जाती है तो उन्हें बक्सा नहीं जाएगा। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पति द्वारा बताया गया है की पत्नी फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण सामने आ सकेंगे
Source link