सहरसा में नकली नोटों के साथ 1 तस्कर अरेस्ट:बनगांव पुलिस ने की कार्रवाई, गिरोह की तलाश में छापेमारी




सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के साथ एक तस्कर को हिरासत मे लेकर पूछताछ मे लगी है। यह कार्रवाई बरियाही-रहुआमनी मुख्य सड़क पर की गई, जहां एक कार से जा रहे आरोपी को पुलिस ने रोककर हिरासत में लिया। बनगांव थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रहुआमनी निवासी 25 वर्षीय मो. सोवेब नकली नोटों के कारोबार में शामिल है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बरियाही बाजार से रहुआमनी की ओर जा रही एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान 2800 रुपये के नकली नोट बरामद तलाशी के दौरान आरोपी मो. सोवेब के पास से कुल 2800 रुपये के नकली जैसे दिखने वाले नोट बरामद हुए। इनमें 500 रुपये के पांच नोट, 200 रुपये का एक नोट और 100 रुपये का एक नोट शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, आठ एटीएम कार्ड और अन्य संदिग्ध सामान भी जब्त किए हैं। बरामद नोटों के नकली होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं जिस कार में आरोपी सवार था, उसे भी जब्त कर लिया गया है। हालांकि, बरामद नोटों के नकली होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और उसकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस मामले की जांच के लिए बनगांव थाने में साइबर डीएसपी अजीत कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी धीरेंद्र पांडे और सदर एसडीपीओ आलोक कुमार पहुंचे हैं। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि घटना के हर बिंदु से गहन जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *