फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने मोगा के कस्बा धर्मकोट तहसील के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित गेहूं की फसल का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं सुनीं। सांसद ने शेरपुर, मौजगढ़, बाकरवाल, कैला, नूरपुर, बाजेके और रसूलपुर सहित कई गांवों का दौरा किया। किसानों ने बताया कि तीन दिन पहले हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण सैकड़ों एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों ने मांग की कि नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी करवाई जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन पंजाब के वरिष्ठ नेता सुरजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में एक किसान प्रतिनिधिमंडल ने सांसद खालसा से मुलाकात की। किसानों ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। मुआवजे के लिए केंद्र सरकार से बात करने की कही बात सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे उनके नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाएंगे, ताकि उन्हें उनकी मेहनत का उचित मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि वे केंद्र सरकार से ‘फसल बीमा योजना’ को तुरंत लागू करने की मांग करेंगे। ‘ फसल बीमा योजना’ को लागू करने की मांग साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि इस योजना को प्रभावी बनाने के लिए किसानों से प्रति एकड़ मामूली प्रीमियम लेकर इसे मजबूत किया जा सकता है। इस दौरान सांसद खालसा ने मोगा के डिप्टी कमिश्नर से फोन पर बात की और प्रभावित फसलों की तुरंत गिरदावरी करवाने तथा पीड़ित किसानों को जल्द मुआवजा देने के निर्देश देने को कहा। कई नेता रहे मौजूद इस मौके पर अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ के मोगा इंचार्ज रछपाल सिंह सोसण, फरीदकोट इंचार्ज दलेर सिंह डोड, करमजीत सिंह रसूलपुर, किसान नेता बूटा सिंह चक्क कनियां, निरंजन सिंह, बलविंदर सिंह रोडे, अर्श उमरियाना, सतपाल सिंह डगरू और सुखविंदर सिंह आजाद सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।
Source link