कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में जीजा पर साले और उसके बच्चों ने हमला कर दिया। शादी समारोह में हुई कहासुनी के बाद आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की और विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित दिलीप सिंह ने बताया की अपने साले के साथ पलायथा में आयोजित एक शादी समारोह से लौटे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देर रात करीब 12 बजे आरोपी सूरज, गणेश और रौनक अपने साथियों के साथ हरिओम नगर स्थित मेरे घर पहुंचे और बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
जब दिलीप सिंह उन्हें रोकने के लिए बाहर आए तो आरोपियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दिलीप सिंह के शरीर पर तीन गंभीर वार किए गए। इस दौरान उनके गले से सोने की चेन भी गायब हो गई है। घटना के बाद परिजन घायल को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर महावीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। महावीर नगर थाना एएसआई सद्दाम हुसैन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शादी समारोह में हुई कहासुनी ही इस हमले की मुख्य वजह बनी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Source link