सिरसा जिले में एक सड़क हादसे में 53 वर्षीय कंबाइन मालिक सुखराज सिंह की मौत हो गई। सुखराज सिंह मानवाला तलवंडी साबो के निवासी थे और गेहूं कटाई का काम पूरा कर पंजाब लौट रहे थे, तभी ऐलनाबाद क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, सुखराज सिंह अपनी कंबाइन मशीन के साथ केहरवाला में गेहूं कटाई के लिए आए थे। काम पूरा होने के बाद वे पंजाब लौट रहे थे। हादसे के वक्त सुखराज सिंह अपनी बाइक पर आगे चल रहे थे, जबकि उनकी कंबाइन मशीन उनके पीछे आ रही थी। सड़क पर पड़ा मिला, अस्पताल पहुंचाया कंबाइन पर सवार ड्राइवर बब्बू सिंह ने बताया कि जब वे गांव अलीका के पास पहुंचे, तो उन्होंने सड़क पर एक व्यक्ति को गंभीर हालत में देखा। उन्होंने कंबाइन रोकी और पास जाकर देखा तो वह कोई और नहीं बल्कि उनके कंबाइन मालिक सुखराज सिंह ही थे। हादसे से कुछ ही मिनट पहले, मृतक सुखराज सिंह ने अपनी दूसरी कंबाइन के हेल्पर बूटा सिंह से फोन पर बात की थी। घटना की सूचना मिलते ही बूटा सिंह मौके पर पहुंच गए। तत्काल डायल 112 और सरकारी एम्बुलेंस को सूचित किया गया। सुखराज सिंह को डबवाली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Source link