सिरोही में गायत्री मंदिर में 9 कुण्डीय यज्ञ:शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा से पहले 9 यजमानों और 36 जोड़ों ने दी आहुतियां




सिरोही में शहर के गायत्री मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को 9 कुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें 9 मुख्य यजमानों और 36 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित कीं। पुष्कर से आए सुरेश शर्मा और देवेंद्र साहू ने यज्ञ संपन्न करवाया। गायत्री परिवार की प्रधान ट्रस्टी रंजन देवी ने बताया कि नवनिर्मित महाकाल मंदिर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा के निमित्त दूसरे दिन गुरुवार सुबह 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ विधि-विधान से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने इसमें भक्तिभाव से भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दंपतियों ने आहुतियां अर्पित कर अपने परिवार और देश-समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर हुए श्रीसूक्त पाठ, दुर्गा सप्तशती पाठ और शिव जाप
रंजन देवी ने बताया कि यज्ञ में देवता, आहुति, वेद मंत्र, ऋत्विक और साधना का महत्व है। हवन कुंड में अग्नि के माध्यम से देवताओं को हवि पहुंचाने की प्रक्रिया होती है।
शाम को सभी मूर्तियों का अधिवास अनुष्ठान किया गया, जिसमें जलाधिवास, फलाधिवास, घृताधिवास, अन्नाधिवास और शयनाधिवास शामिल थे। दिनभर श्रीसूक्त पाठ, दुर्गा सप्तशती पाठ और शिव जाप भी हुए। आचार्य सुरेश शर्मा ने बताया कि अधिवास अनुष्ठान मूर्तियों में दिव्य ऊर्जा का संचार कर उन्हें सजीव विग्रह बनाता है। 24 को होगी शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा
इस अवसर पर ट्रस्टी इंद्रा खत्री, संतोष प्रजापत, शुचिता गोमतीवाल, शालिनी वर्मा, पूर्व प्रधान ट्रस्टी रमेश गोमतीवाल, संरक्षक भगवानदास चौहान और जिला संयोजक नारायण पुरोहित सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
आयोजन की पूर्णाहुति और शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा 24 अप्रैल को होगी। इस दिन सुबह भगवान का अभिषेक और विभिन्न अनुष्ठान किए जाएंगे, जिसके बाद भक्तों को प्रसादी वितरित की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *