सिवनी में टायर फटने से मारुति XL6 पलटी:चालक गंभीर घायल, जबलपुर रेफर; घंसौर से बरगी की ओर जा रहा था




सिवनी में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। मामला जिले के घंसौर थाना क्षेत्र के चंडाल भाटा का है। जहां एक मारुति XL6 कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मारुति XL6 वाहन घंसौर से बरगी की ओर जा रहा था। चंडाल भाटा के पास अचानक वाहन का टायर फट गया, जिससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। तेज रफ्तार कार सड़क पर पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। डॉक्टरों ने चालक को जबलपुर रेफर किया घायल चालक की पहचान बरगांव निवासी दीपेश तिवारी (22) के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को कार से बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही घंसौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में टायर फटना ही हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया ने बताया कि उन्हें कार पलटने से एक युवक के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *