भिंड| मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिंड वीर सिंह चौहान ने उपयंत्री जनपद पंचायत रौन डीके श्रीवास्तव, ब्लॉक कॉर्डिनेटर (एनआरएलएम) जनपद पंचायत रौन मनोज सिंह जादौन, पंचायत समन्वय अधिकारी ग्राम पंचायत अचलपुरा जनपद पंचायत रौन चौबे लाल कोठारी, सचिव ग्राम पंचायत अचलपुरा जनपद पंचायत रौन योगेंद्र गुर्जर को नोटिस थमाए। सीईओ चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 अप्रैल को ग्राम पंचायत अचलपुरा में संचालित निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्य स्थल पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति अपेक्षित थी। बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने के चलते और लापरवाही एवं कर्तव्य के प्रति उदासीनता बरतने के चलते संबंधित अधिकारियों के साथ कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं
Source link