पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के बाद कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पलटवार किया। चूरू और जोधपुर के ओसियां में बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा- रिफाइनरी के उद्घाटन से पहले दुर्भाग्यूपर्ण घटना हो गई। उस पर कांग्रेस के लोग स्तरहीन राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस सरकार में इन्होंने रिफाइनरी के नाम पर किस तरह के घोटाले किए थे और वहां जमीनों के सौदे किए थे। बाड़मेर-जैसलमेर की जनता जानती है, किस तरह इन्होंने वहां घोटाले किए थे। सीएम भजनलाल ने कहा- जब वर्ष 2013 में उनकी सरकार जाने वाली थी तो आचार संहिता से 5 दिन पहले रिफाइनरी का शिलान्यास किया। रिफाइनरी को चार-पांच साल लटका कर रखा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2018 में रिफाइनरी का काम शुरू किया, उसमें सुधार किया। राजस्थान का हिस्सा लंबे समय तक राज्य सरकार को मिलेगा। रिफाइनरी में राजस्थान का 26 प्रतिशत हिस्सा पीएम मोदी ने किया था। सीएम भजनलाल ने कहा- रिफाइनरी का कुछ दिनों में फिर उद्घाटन होगा। यह देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी है। कहा- कांग्रेस झूठी राजनीति कर रही सीएम भजनलाल लाल ने कहा- रिफाइनरी राजस्थान के गौरव और युवाओं के सुनहरे भविष्य का प्रतीक है। इस पर कांग्रेस झूठी राजनीति कर रही है। पिछली सरकारों ने जिस तरह से परियोजना में बाधाएं डालीं और पारदर्शिता से खिलवाड़ किया, उसका जवाब आज राजस्थान की जनता ने दिया है और आगे भी देगी। रिफाइनरी हमारी धरोहर है, राजस्थान के नौजवानों को इसमें रोजगार मिलेगा। कांग्रेस राज में रिफाइनरी का सामान चोरी कर लेते थे सीएम भजनलाल लाल ने कहा- जब से भाजपा सरकार आई है। लगातार वहां जाकर मॉनिटरिंग करके उसका काम पूरा किया है, लेकिन तुमने क्या किया? वहां जमीनों का बंटवारा किया, उसमें भ्रष्टाचार किया। सीएम ने कहा- बाड़मेर और जैसलमेर की जनता जानती है कि तुम्हारे लोग किस तरह काम करते थे। तुम्हारी सरकार में जो लोग वहां आते थे, वहां उनके साथ क्या होता था, उनके सामान को चोरी करके किस तरह की स्थिति कांग्रेस ने की थी। वो आज हमसे कह रहे हैं। आपने किस तरह वहां की स्थिति बना दी थी। कोई भी गुंडागर्दी नहीं चलेगी। रिफाइनरी में भ्रष्टाचार करने वालों को बश्खेंगे नहीं। विपक्षी दल महिला सशक्तीकरण में बाधक सीएम ने कहा- हमारी संस्कृति में नारी को सदैव पूजनीय माना गया है, लेकिन विपक्षी दल, जो केवल परिवार के हितों तक सीमित हैं, महिलाओं के सशक्तीकरण में हमेशा बाधक रहे हैं। कहा- मोदी है तो मुमकिन है सीएम भजनलाल ने कहा- राजस्थान की जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें चुना है, हमारा हर कदम उस विश्वास को साकार करने की दिशा में समर्पित है। हमारी सरकार संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान आज प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमारी ‘डबल इंजन’ सरकार पूरे प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर समर्पित है, मोदी है तो मुमकिन है।
Source link