सीएम सम्राट की जनता दरबार आज भी लगेगी:लोगों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, योजनाओं की समीक्षा होगी




मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज फिर जनता दरबार में आम लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के हल के लिए निर्देश भी देंगे। साथ ही वे लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे। जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में कई विभागों के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री विकास कार्यों की प्रगति, प्रशासनिक व्यवस्था और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। जानिए सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कहां गए, किससे मुलाकात की… जन आक्रोश महिला सम्मेलन में हुए शामिल महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी की महिला मोर्चा ने ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ किया। प्रोटेस्ट में एक महिला हाथों में जंजीर बांधकर प्रोटेस्ट में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बीजेपी की महिला मोर्चा के प्रदर्शन में पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद थे। सम्राट ने कहा, “विपक्ष चाहता है कि उनकी बेटी-पत्नी लोकसभा की सदस्य बने, लेकिन मोदी जी पूरे देश की महिलाओं के बारे में सोचते हैं। महिला आरक्षण बिल आता तो बिहार 122 महिलाएं विधायक चुनकर आतीं।” प्रदर्शन की तस्वीरें… सम्राट बोले- PM मोदी देश की महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं सोमवार को सभा को संबोधित करते हुए CM सम्राट ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और 33% महिला आरक्षण के जरिए उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का काम हो रहा। उन्होंने दावा किया कि अगर अभी चुनाव हो जाए, तो बिहार से बड़ी संख्या में महिलाएं जीतकर आएंगी। सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि कुछ दल परिवारवाद की राजनीति करते हैं, जबकि प्रधानमंत्री का लक्ष्य देश की महिलाओं को आगे बढ़ाना है। उन्होंने बिहार में पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में 50% आरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं जीतकर नेतृत्व कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी। साथ ही, NDA सरकार बिहार में विकास के लिए मिलकर काम कर रही है। परशुराम मेला का उद्घाटन किया था इसके अलावा सोमवार को सीएम सम्राट चौधरी ने सचिवालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मोकामा के परशुराम मेला का उद्घाट किया था। वहीं, सीएम ने मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के परशुराम स्थान परिसर में एक कॉमर्शियल बिल्डिंग निर्माण योजना का भी शिलान्यास किया। इस भवन का निर्माण करीब 18.11 करोड़ रुपए की लागत से होने वाला है। नागालैंड के राज्यपाल से मिले सीएम वहीं, सोमवार की देर शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना सिटी नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव से मुलाकात की थी। सीएम ने नंद किशोर यादव को गुलदस्ता भेंट किया था। करीब 10 मिनट के मुलाकात में नंद किशोर ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। जिसके बाद सीएम सम्राट चौधरी ने राज्यपाल नंद किशोर यादव का आभार व्यक्त किया। नंदकिशोर यादव ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। नागालैंड राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट की तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *