सीकर में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर निकला जुलूस:धोद SDM ने थामी मशाल, समता रैली और प्रतिभाओं का सम्मान कल




सीकर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर कार्यक्रम एक दिन पहले सोमवार को भी हुए। सीकर शहर में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम को मशाल जुलूस निकला, जिसमें समाजबंधुओं ने हिस्सा लिया। मशाल जुलूस में सबसे आगे धोद एसडीएम (SDM) राहुल मल्होत्रा खुद मशाल लेकर चले। नारों के साथ मशाल जुलूस कल्याण सर्किल से रवाना हुआ। कल्याण सर्किल से शुरू होकर जुलूस शहर के प्रमुख मार्ग तापड़िया बगीची, जाटिया बाजार और देवीपुरा रोड होते हुए गुजरा और अंत में अंबेडकर पार्क पहुंचा। हाथों में जलती मशालें लिए समाबंधुओं ने समाज में शिक्षा और समानता का संदेश दिया। कल सुबह निकलेगी ‘समता रैली’, झांकियां शामिल होंगी
आयोजन समिति के पदाधिकारी राजेश जोया ने बताया- 14 अप्रैल सुबह 8 बजे खटीकान प्याऊ से अंबेडकर पार्क तक ‘समता रैली’ निकलेगी। इस समता रैली में डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके योगदान और उनके संदेशों पर आधारित विभिन्न आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। समता रैली के समापन के बाद दोपहर 11 बजे अंबेडकर पार्क में प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। समारोह में सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर महंत ओमदास महाराज के सान्निध्य में शिक्षा, खेल या अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *