पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसा हुआ। कटनी से पन्ना जा रहा सीमेंट से लदा एक ट्रक चौपरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित बच गया। सीमेंट भरकर कटनी से पन्ना की ओर जा रहा था जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक MP 19 HA 5090 सीमेंट भरकर कटनी से पन्ना की ओर जा रहा था। चौपरा के समीप पहुंचते ही चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा पलटा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया और केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने पलटा ट्रक हटवाया चालक को मामूली चोटें आई हैं, और प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। सूचना मिलते ही शाहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक पलटने से सड़क के एक हिस्से पर आवागमन बाधित हो गया था, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू करवाया।
Source link