सीवान शादी की बात पर बुआ की हत्या:घरवालों ने बेंगलुरु से बुलाया, कहा- कल तुम्हारी शादी कराएंगे, नाराज होकर मारा चाकू




सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव में रविवार की रात एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जबरन शादी से नाराज सॉफ्टवेयर इंजीनियर दीपक कुमार ने चाकू से हमला कर अपनी सगी बुआ की हत्या कर दी, जबकि सात लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी जख्मी कर लिया। और मौके से फरार हो गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें,पूरा मामला… घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, खतरे से बाहर मृत महिला की पहचान फूलमती देवी के रूप में हुई है, जो जामोबाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी अजय सिंह की पत्नी थीं। वहीं हमले में सिकंदर कुमार, अभिषेक कुमार, नागेंद्र सिंह, अंजलि कुमारी, संध्या कुमारी, दीपक कुमार, योगेंद्र शर्मा और शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक एक युवती से प्रेम करता था, शादी से नाखुश प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक दीपक कुमार दूसरे राज्य में काम करता था और वहीं एक युवती से उसका प्रेम संबंध हो गया था। लेकिन परिवार ने उसकी इच्छा के विरुद्ध गांव में उसकी शादी तय कर दी और उसे बहाने से घर बुला लिया। गांव पहुंचने पर उसे मंगलवार को बारात जाने की जानकारी मिली, जिससे वह काफी नाराज हो गया। परिवार के सदस्यों के साथ कहासुनी-मारपीट बताया जा रहा है कि रविवार की रात परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर युवक ने घर में मौजूद लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी फुआ की मौत हो गई, जबकि अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी बोले-प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद का मामला एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद लोगों के बयान के अनुसार गहनों की खरीदारी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने यह कदम उठाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *