भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के तहत शुक्रवार को सुपौल जिले में स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी श्री सावन कुमार, भा.प्र.से. ने se.census.gov.in पोर्टल पर स्वयं अपना पंजीकरण कर अभियान की शुरुआत की। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार जनगणना को आधुनिक और डिजिटल स्वरूप दिया गया है, जिसमें नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा प्रदान की गई है। इसके माध्यम से लोग अपने परिवार से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इससे न केवल की बचत होगी, बल्कि आंकड़ों की सटीकता और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम स्व-गणना प्रणाली उन्होंने कहा कि स्व-गणना प्रणाली नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे बिना किसी मध्यस्थ के सीधे अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भागीदारी कर सकें। जिलाधिकारी ने जिले के सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे इस डिजिटल पहल का अधिकतम लाभ उठाएं और स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपना एवं अपने परिवार का विवरण अवश्य दर्ज करें। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जो विकास योजनाओं के निर्माण और संसाधनों के समुचित वितरण में अहम भूमिका निभाता है।
Source link