सुल्तानपुर में भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई:ब्राह्मण समाज ने शोभायात्रा निकाली, पूजा-अर्चना की, 'जय परशुराम' के जयघोष गूंजे




सुल्तानपुर में रविवार को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा शहर और ग्रामीण अंचलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘जय परशुराम’ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। शहर के परशुराम चौक पर विशेष आयोजन हुए, जिसमें पूजा-अर्चना, हवन और विशाल भंडारे का आयोजन शामिल था। डीएम आवास के पास स्थित परशुराम चौक पर भी कार्यक्रम हुए। दोपहर में परशुराम चौक से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गाजे-बाजे और डीजे के साथ बस स्टेशन, तिकोनिया पार्क, पोस्ट ऑफिस चौराहा, शाहगंज चौराहा, घंटाघर और अस्पताल मार्ग से होते हुए पुनः परशुराम चौक पर समाप्त हुई। ग्रामीण अंचलों में भी विभिन्न ब्राह्मण संगठनों द्वारा जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इन आयोजनों में पूजा-अर्चना, 108 दीपकों से महाआरती और मंगल दर्शन समारोह शामिल थे। इस दौरान भगवान परशुराम के न्याय और अन्याय के खिलाफ संघर्ष के आदर्शों को याद किया गया। इस अवसर पर पंडित अमित कुमार तिवारी ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन सनातन धर्म को बढ़ावा देने और लोगों में आपसी मतभेद खत्म करने के लिए किए जाते हैं। उन्होंने भगवान परशुराम को श्री हरि विष्णु का छठवां अवतार बताया। पंडित तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण धर्म ‘सर्वजन सुखाय, सर्वधर्मिताएं’ की बात करता है और पूरे सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का संदेश देता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *