सूरज के तेवर अब तीखे होने लगे:दिन का तापमान 41 डिग्री पार, आज फिर पारा बढ़ेगा




थार के रेगिस्तान में सूरज के तेवर अब तीखे होने लगे हैं। बाड़मेर भट्टी की तरह तप रहा है, यहां दिन के साथ-साथ अब रातें भी झुलसाने लगी हैं। मंगलवार को बाड़मेर प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरे राजस्थान में सबसे गर्म रात बाड़मेर की रही। यहां न्यूनतम तापमान ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, इससे लोगों का घरों में बैठना भी मुश्किल हो गया है। बाड़मेर में गर्मी का आलम यह है कि अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री तक पहुंच गया है। रात के तापमान में आई बढ़ोतरी ने प्रशासन और आमजन की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में सबसे गर्म रात दर्ज करते हुए बाड़मेर का न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री रहा। इसका सीधा मतलब यह है कि रात के समय भी वातावरण में ठंडक गायब है और हवाओं में गर्म थपेड़े महसूस किए जा रहे हैं। रेत के धोरों से हीट ट्रैपिंग, इसलिए तप रहा बाड़मेर बाड़मेर की भौगोलिक स्थिति और रेतीले धोरों के कारण यहां हीट ट्रैपिंग की स्थिति बन रही है। दिन भर रेत सूरज की गर्मी को सोखती है और रात को उसे रिलीज करती है, इससे न्यूनतम तापमान गिर नहीं रहा है। यही कारण है कि बाड़मेर की रातें पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा बेचैन करने वाली साबित हो रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने अलर्ट जारी किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *