सेंधवा के त्रिवेणी चौक पर गुरुवार रात जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़वानी एसपी पद्म विलोचन शुक्ला की मौजूदगी में कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। साइबर फ्रॉड और महिला अधिकारों के प्रति किया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए। उन्हें अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। इसके साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए किसी भी अत्याचार के खिलाफ निडर होकर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया। नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर
जनसंवाद में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया। यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के महत्व पर भी विस्तृत चर्चा की गई। एसपी ने स्पष्ट किया कि ऐसे संवाद कार्यक्रम भविष्य में जिले के प्रत्येक शहर और कस्बों में आयोजित किए जाएंगे ताकि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बना रहे। समाजसेवियों और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान कार्यक्रम के समापन पर नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों, कबड्डी खिलाड़ियों, मेधावी विद्यार्थियों और समाजसेवी संस्थाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी अजय वाघमारे, शहर थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह और ग्रामीण थाना प्रभारी ओपी चौंगडे सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता नरेंद्र तिवारी ने किया।
Source link